द माइंड ” एक प्रेणादायक संघर्ष ” पूरी किताब एक छोटे से गांव में रहने वाले बच्चे का पूरा जीवन संघर्ष है वो कैसे – कैसे मुसीबतों का सामना करके , अपनी मंजिल की ओर बढ़ता है , वो कौन – कौन से हांथ हैं जो उसकी भलाई व बुराई के लिए उठे हैं , इस किताब को लेखक द्वारा दो भागों में लिखा जाएगा जिसका पहला भाग आपके बीच और दूसरा भाग आपकी प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। इस पुस्तक के मुख्य पात्र भोला भईया नाम के एक लड़के को बनाया गया है जो भूखा रहकर रात दिन जग कर पढ़ाई करता है और जब पढ़ाई करने में समस्याएं आने लगती हैं तो वो कैसे अपनी पढ़ाई के लिए एक दुकान चलाता है , कैसे अपनी पढ़ाई के लिए वो नौकरी करके अपनी पढ़ाई को पूरा करता है और कैसे दर – दर की ठोकरें खा कर वो अपने आईएएस बनने के सपने के लिए रात दिन मेहनत करता है और कैसे – कैसे वो अपने आप को आगे बढ़ा कर अपने छोटे भाई ( छोटू ) और उनके मित्र ( गीतेश ) की मदद से वो अपनी दाखिला दिल्ली के बड़े अनुशिक्षण संस्थान में करा कर दिल्ली तक का सफ़र तय करता है , इस किताब को प्रकाशित करवाने का मुख्य कारण ये है कि कोई भी बच्चा तकलीफों , मुसीबतों और तमाम प्रकार की रुकावटों से परेशान होकर अपनी कदमों को पीछे न हटाए और रात दिन मेहनत करके बस आगे बढ़ता जाए। इस किताब में एक बच्चे का एक गांव से लेकर शहर तक की दर्दनाक सफ़र को बताया गया है जो की उसके लिए देखा जाए तो असंभव जैसे था पर वो हिम्मत न हारकर अपना सफ़र कैसे तय करता है, किन – किन परिस्थितियों में भी वो मेहनत करता है और बिना डरे कैसे सारी मुसीबतों का सामना करता है ? इन्हीं सब बातों का इस किताब में वर्णन है। अतः इस पुस्तक में कही गई सारी बातें सच्चाई से ओत – प्रोत और सच्ची घटना कर आधारित है, इस पुस्तक के कुछ पात्रों का नामकरण भी किया गया है और कुछ हुबहू दर्शाए गए हैं।
“PHARMACOTHERAPEUTICS OF STEROIDS IN DENTISTRY” has been added to your cart. View cart
-5%
Previous product
Back to products
MARKETING STRATEGIES OF LIFE INSURANCE COMPANIES
₹450.00 Original price was: ₹450.00.₹430.00Current price is: ₹430.00.
Next product
Shodh Drishti (Research paper Collection)
₹250.00 Original price was: ₹250.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.
The Mind ek PredaDayak Sangharsh
₹210.00 Original price was: ₹210.00.₹200.00Current price is: ₹200.00.
- Author: –Abhay Pratap Singh
- Language : Hindi
- Paperback : 160 pages
- ISBN-13 : 978-93-5515-230-5
- Country of Origin : India
- Generic Name : Motivational
- Publisher : Book Rivers(24 June 2022)
Category: SELFHELP
Reviews (0)
Be the first to review “The Mind ek PredaDayak Sangharsh” Cancel reply

Reviews
There are no reviews yet.